शाओमी का बंपर धमाका ऑफर! Mi 11X Pro, Mi 11x 5G और Mi 10i 5G पर हजारों का फायदा, चूकें ना मौका

नई दिल्ली के स्मार्टफोन्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। ऐमजॉन पर Mi Flagship Days का आयोजन किया जा रहा है। यह सेल आज यानी 6 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में में मी 10 और मी 11 फ्लैगशिप सीरीज के फोन्स छूट में लिए जा सकते हैं। सेल में स्मार्टफोन्स पर 10 हजार रुपये तक बचाने का मौका है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 5000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। Mi 11X 5G: 25,999 रुपये शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी फ्लैगशिप डेज में 25,999 रुपये में लिया जा सकता है। इस फोन को SBI बैंक कार्ड और ईएमआई के जरिए खरीदने पर 2 हजार रुपये तक कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा फोन को 5000 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर के साथ भी लिया जा सकता है। फोन को 3,111 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लेने का मौका है। इसके अलावा प्राइम कस्टमर्स फोन की खरीद पर 6 महीने तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट पा सकते हैं। यानी अगर हैंडसेट खरीदने के 6 महीने के अंदर स्क्रीन टूटती है तो मुफ्त स्क्रीन बदल जाएगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल सुपर मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। फोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4520mAh की बैटरी दी गई है। 5G: 21,999 रुपये Mi 10i 5G स्मार्टफोन को ऐमजॉन पर चल रहे मी फ्लैगशिप डेज में 21,999 रुपये में लेने का मौका है। इस फोन को 3,667 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है। फोन पर 17,200 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है। हैंडसेट को एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जिए 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। स्मार्टफोन पर 6 महीने के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी है लेकिन सिर्फ प्राइम ग्राहकों के लिए है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर है जो 5G नेटवर्क सपॉर्ट करता है। फोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ फुलस्क्रीन डॉट डिस्प्ले है। हैंडसेट में 4820mAh बैटरी है जो 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है। 5G: 37,999 रुपयेमी11एक्स प्रो 5G को एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा। फोन को 3,167 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है। फोन पर 19,200 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है। हैंडसेट पर प्राइम ग्राहकों के लिए 6 महीने की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी है। में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 5 मेगापिक्सल सुपर मैक्रो सेंसर भी दिए गए हैं। हैंडसेट में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डॉट डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ सपॉर्ट करते हैं। स्मार्टफोन में 4520mAh बैटरी दी गई है जो 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। हैंडसेट में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आती है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3DOvu4n

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट