Jio vs Airtel vs Vodafone: 200 रुपये से कम में धांसू प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉल और फ्री ऑफर्स

नई दिल्ली एयरटेल, जियो और देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शुमार हैं। सभी टेलिकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बटोरने के लिए कई अलग-अलग तरह के प्लान ऑफर करती हैं। कंपनियां लगातार एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए नए रिचार्ज पैक लॉन्च करती रहती हैं। इन प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आज हम आपको बताएंगे , और के उन रिचार्ज प्लान के बारे में जो 200 रुपये से कम में आथे हैँ। Airtel के 200 रुपये से कम वाले प्लान के पास 149 रुपये वाला प्लान है जिसमें 28 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 मेसेज भी इस प्लान में मिलते हैं। ग्राहक एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में ऐमजॉन प्राइम, विंक म्यूज़िक और एयरटेल एक्स्ट्रीम के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का फायदा ले सकते हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों को 200 रुपये से कम में 179 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा 2 लाख रुपये तक का भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, विंक म्यूज़िक ऐक्सिस, और 30 दिनों के लिए ऐमजॉन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। वोडाफोन के 200 रुपये से कम वाले प्लान वोडाफोन आइडिया के 148 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑपर की जाती है। इस प्लान में 1 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा 18 दिनों के लिए 100 मेसेज भी ऑफर किए जाते हैं। वहीं बात करें 149 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी कुल 300 मेसेज ऑफर करती है। कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है। वोडाफोन की वेबसाइट से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 1 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। का 200 रुपये से कम वाला प्लान रिलायंस जियो के पास 200 रुपये से कम में 149 और 199 रुपये वाले दो प्लान मौजूद हैं। बात करें 149 रुपये वाले प्लान की तो इस प्लान में 1 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी हर दिन ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। इस प्लान में जियो ऐप्स का ऐक्सिस भी फ्री ऑफर किया जाता है। 199 रुपये वाले जियो प्लान में 1.5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियो सिक्यॉरिटी, जियोसिनेमा का ऐक्सिस भी इस प्लान में फ्री ऑफर किया जाता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2Y04puW

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट