कभी कम नहीं पड़ेगा डेटा! Jio क धमाकेदार प्लान में 3GB डेटा हर दिन, सिर्फ 349 रुपये से शुरुआत, अनलिमिटेड कॉल व फ्री ऑफर्स

नई दिल्ली को शुरू हुए 5 साल हो गए हैं। कम समय में बड़ा यूजर बेस तैयार कर प्रतिद्वन्दी कंपनियों को टक्कर देने वाली जियो ने सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च कर तहलका मचा दिया था। जियो के पास अपने अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 1 जीबी, 2 जीबी, 3 जीबी डेटा हर दिन ऑफर करने वाले प्लान मौजूद हैं। आइये आपको बताते हैं जियो के उन प्लान्स के बारे में जिनमें हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। जियो के इन प्लान की शुरुआत सिर्फ 349 रुपये से होती है। 3,499 रुपये वाला जियो के 3,499 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा इस प्लान में ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री ऑफर किए जाते हैं। वॉइस कॉल भी अनलिमिटेड है। के इस प्लान में जियो टीवी, जियोसिनेमा, जियो न्यूज, जियोसिक्यॉरिटी, जियो क्लाउड जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं। 499 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक रिलायंस जियो के 499 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इस प्लान में 6 जीबी डेटा भी अतिरिक्त मिलता है। इस तरह इस रिचार्ज पैक में कुल 90 जीबी डेटा ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। ग्राहक इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉइस कॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 499 रुपये के इस पैक में डिज्नी+ हॉटस्टार, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिनेमा, जियोसिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। ध्यान रहे कि रिचार्ज में डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलता है। 999 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक जियो के 999 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में भी 3 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट खर्च कर सकते हैं। इस प्लान में कुल 252 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। ग्राहक अनलिमिटेड वॉइस कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज, जियोसिक्यॉरिटी और जियोक्लाउड जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में फ्री मिलता है। 349 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। ग्राहक हर दिन 3 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वॉइस कॉल भी अनलिमिटेड मिलते हैं। जियोटीवी, जियोसिनेमा,जियोन्यूज, जियोसिक्यॉरिटी, जियोक्लाउड जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में फ्री मिलता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nhfF03

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट