नई दिल्ली आखिरकार साल का वो समय आ गया है जिसका ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को खासा इंतज़ार रहता है। देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी का ऐलान हो गया है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे प्रॉडक्ट्स पर बंपर छूट मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी सेल की डेट का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही बिग बिलियन डेज सेल 2021 की डेट का ऐलान किया जाएगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 के लिए कंपनी ने ऐक्सिस बैंक और ICICI बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा पेटीएम से ट्रांजैक्शन करने पर वॉलेट और UPI ट्रांजैक्शन के जरिए अश्योर्ड कैशबैक भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल 2021 के लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है। इस माइक्रोसाइट पर सेल से जुड़ी डीटेल्स देखी जा सकती हैं। सेल में साउंडकोर, एमएसआई, बोल्ट, बोट, डीज़ो, इंटेल और बोट जैसे प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल में सैमसंग, ऐपल, ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन्स पर भी बढ़िया डिस्काउंट दिया जाएगा। स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स का जल्द खुलासा किया जाएगा। उम्मीद है कि सेल के इस नए सीजन की शुरुआत अक्टूबर के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में हो सकती है। सेल की डेट और प्रॉडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा जल्द किए जाने की उम्मीद है। सेल से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहें एनबीटी टेक।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3lfPULb
0 Comments