Great Indian Festival Sale: फेस्टिव सीजन में अक्सर लोगों को कुछ न कुछ नया खरीदने ही है, चाहें फिर वो घर-गृहस्थी से जुड़ी कोई चीज हो या फिर कोई गैजेट्स। इस फेस्टिव सीजन भी कस्टमर्स खरीदने में ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रहे हैं, इसको लेकर एक रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है। की रिपोर्ट से पता चला है कि 35 प्रतिशत लोग 15 हजार से 25 हजार रुपये तक की रेंज के स्मार्टफोन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ये रिपोर्ट बताती है कि त्योहार के इस सीजन में मिड रेंज स्मार्टफोन कस्टमर्स के लिए मोस्ट डिजायर्ड सेगमेंट बन हुआ है। इन ब्रांड्स को खूब पसंद कर रहे कस्टमर्स Amazon Great Indian Mobile Survey की इस रिपोर्ट में इसका भी पता चला है कि कस्टमर्स किन ब्रांड्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड्स की इस लिस्ट में Samsung, और का नाम सबसे पहले है। सर्वे में शामिल 24 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगों ने खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद शाओमी और वनप्लस का नंबर रहा। ये भी पढ़ें- सर्वे में हुए कई दिलचस्प खुलासेये सर्वे देश के विभिन्न डेमोग्राफी में हजारों कस्टमर्स के बीच कराया गया। जिसके जरिए कई सारे दिलचस्प खुलासे हुए हैं। निशांत सरदाना (Amazon India के डायरेक्टर मोबाइल फोन और टेलीविजन) ने बताया कि इन इनसाइट का उपयोग करके हम अपने कस्टमर्स को बेस्ट इन क्लास स्मार्टफोन और उसकी एक्सेसरीज मुहैरा कराने के लिए अपने सेलर्स और ब्रांड पार्टनर्स के साथ काम करते हैं। सर्वे से पता चला, काफी पॉपुलर हैं ये स्मार्टफोन - Redmi Note 10 Series - OnePlus Nord Series (Nord 2, Nord CE) - OnePlus 9 Series - Samsung M21 - Galaxy M सीरीज ये भी पढ़ें- 5G स्मार्टफोन में दिलचस्पीबता दें कि इस सर्वे में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसमें आधे से भी ज्यादा लोगों ने 5G स्मार्टफोन में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। 54 प्रतिशत लोगों ने 5G स्मार्टफोन खरीदने के लिए हामी भरी और कहा कि वो 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की डिमांडइसके अलावा लोगों के बीच दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन को लेकर भी काफी डिमांड दिखी। 46 प्रतिशित से भी ज्यादा लोगों ने 5000mAH से 6000mAH वाले स्मार्टफोन में अपनी रूचि दिखाई।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3AJtqss
0 Comments