हो गया खुलासा! Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन 1 सितंबर को आ रहा भारत, सारी डीटेल्स

नई दिल्ली भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने देश में हैंडसेट लॉन्च करने की तारीख कन्फर्म कर दी है। Galaxy A52s 5G को देश में 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी ए52एस के लॉन्च टीजर से पुष्टि होती है कि हैंडसेट को ऑसम ब्लैक, ऑसम वाइट और ऑसम वॉयलट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इससे पहले फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो चुके हैं। जानें हैंडसेट के बारे में आई अब तक की सारी जानकारी। सैमसंग गैलेक्सी ए52s 5G को भारत में 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और क्वाड-कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आती है। हैंडसेट में होल-पंच कटआउट दिए गए हैं। डिवाइस में रियर पर क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल के डेप्थ व मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। फोन में विडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस में 4500mAh बैटरी दी गई है जो 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड वनयूआई 3.1 के साथ आता है। हैंडसेट में IP67 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमस सपॉर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जैसा कि हमने बताया कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलेगा। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। बात करें कीमत की तो सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 35,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 37,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3t8GLHX

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट