BSNL की नई स्कीम, अब ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स कर पाएंगे एडवांस पेमेंट, यह है तरीका

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नई स्कीम लॉन्च की है जिसके तहत ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स अपने बिल की एडवांस पेमेंट कर पाएंगे। जहां पहले ऐसा केवल कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर ही संभव था। वहीं, अब यूजर्स एडवांस पेमेंट कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल से भी कर सकते हैं। इस स्कीम से पहले तक यूजर्स केवल अपने जनरेटेड बिल का ही पेमेंट कर सकते थे। लेकिन COVID-19 के चलते अब एडवांस पेमेंट का ऑनलाइन विकल्प दे दिया गया है। अब BSNL ग्राहक अपने बिल अमाउंट से ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। इस तरह करें एडवांस बिल पेमेंट:
  • इसके लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • मेन्यू पर लैंडलाइन विकल्प को चुनें और अपना ब्रॉडबैंड नंबर और एसटीडी कोड एंटर करें।
  • इसके बाद आपको अपनी सारी कम्यूनिकेशन डिटेल डालनी होंगी।
  • फिर ईमेल एड्रसे और मोबाइल नंबर भी डालना होगा।
  • फिर जो कोड स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है उसे एंटर करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको आपकी ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन बिल डिटेल्स दिखाई देंगी।
  • इसमें आपका नाम, बिल अकाउंट, पे बाय डेट, अकाउंट नंबर, इनवॉयस नंबर, जिला/क्षेत्र और कॉन्टैक्ट मोबाइल नंबर लिखा होगा।
  • फिर वो अमाउंट डालें जिसे आप चाहते हैं कि पेमेंट की जाए। इसके बाद पे नाऊ बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर पाएंगे।
  • इसके बाद टेलिकॉम ऑपरेटर आपको रिसीट भेज देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ध्यान देने वाली बात है कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस सर्विस को महामारी के दौरान संकेट में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ग्राहकों की तब भी मदद करेगा अगर दोबारा लॉकडाउन लग जाता है तो।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3B2EvoV

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट