नई दिल्ली। के स्वामित्व वाली जल्द ही अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आ सकती है। YouTube के इस फीचर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंपनी ऐप के लिए एक नए लूप बटन टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स को हर बार देखने के लिए रीप्ले बटन नहीं दबाना होगा। वेब यूजर्स के लिए YouTube में पहले से ही लूप फीचर आता है, लेकिन अब यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए आएगा। जानकारी के मुताबिक, YouTube ने कुछ यूजर्स के साथ लूप वीडियो फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह फीचर शुरुआत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा, क्योंकि फिलहाल इसे YouTube पर एंड्रॉइड में टेस्टिंग के लिए देखा गया था। यूजर्स ऐप में 3 डॉट मेन्यू पर जाकर लूप वीडियो फीचर को ऑन कर पाएंगे। कैसे करेगा नया लूप फीचर काम: जब आप किसी गाने या वीडियो को बार-बार देखना चाहते हैं तो उस वक्त लूप फीचर काम आता है। अगर आप कोई गाना या प्लेलिस्ट सुनना चाहते हैं तो आपको ऐप पर लूप फीचर चालू करना होगा। अगर यूजर्स नहीं चाहते है कि वीडियो दोबारा से चले तो इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्होंने अपनी ऐप में लूप वीडियो फीचर देखा है। लेकिन हमें अभी तक लेटेस्ट YouTube एंड्रॉयड ऐप में यह फीचर नहीं दिखा। YouTube ने अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए बताया कि वह 1 जून से अपनी नई सर्विस पॉलिसी को अपडेट करेगा। YouTube ने बताया कि वह तीन बड़े बदलाव करेगा। इसमें पहला फेशियल रिकॉग्निशन प्रतिबंध पर YouTube ने कहा है कि कोई भी यूजर्स ऐसी जानकारी नहीं एकत्र कर सकता है। जिसमें किसी व्यक्ति की मंजूरी के बिना उसकी पहचान हो पाए। नई शर्तों से साफ हुआ है कि इसमें फेशियल रिकॉग्निशन की जानकारी शामिल होती है। YouTube के पास कंटेंट मोनेटाइज करने का अधिकार है। कंपनी के पास प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी कंटेंट को मोनेटाइज करने का अधिकार है। वहीं, ऐड उन चैनलों के वीडियो पर नजर आ सकते हैं जो कि YouTube पार्टनर प्रोग्राम में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा YouTube ने अपडेट पेमेंट पॉलिसी का भी ऐलान किया है। यूएस के अलावा यूजर्स के लिए नई शर्तें 1 जून, 2021 से लागू होंगी। इसके बाद YouTube का इस्तेमाल करने वालों को शर्तों की सहमत दर्ज करनी होगी। अगर आप अपने बच्चे को YouTube किड्स इस्तेमाल करने देते हैं तो आपको अपने बच्चों की ओर से नई शर्तों पर सहमति दर्ज करनी होगी।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cgpMMx
0 Comments