कन्फर्म! भारत में PUBG कर रहा वापसी, Battlegrounds Mobile India के नाम से होगी एंट्री

नई दिल्ली। अगर आप के फैन हैं और भारत में इस गेम की दोबारा लॉन्चिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। PUBG गेम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर से पता चल रहा है कि यह गेम भारत में वापसी करेगा लेकिन अब इसका नाम होगा। वहीं पोस्टर को कुछ घंटो तक रहने के बाद फेसबुक से हटा लिया है। नए नाम और नए अंदाज में वापसी करेगा
  • इस हफ्ते आई एक रिपोर्ट से पता चला कि भारत में बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile India, Battlegrounds Mobile India के नाम से आएगा। ऑफिशियल पोस्टर से यह कंफर्म हुआ है कि गेम वापसी करेगा।
  • फिलहाल यह कब लॉन्च होगी इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है। PUBG Mobile India देश में Battlegrounds Mobile India के तौर पर आएगा।
  • कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल पोस्ट से साफ हुआ है कि यह मोबाइल वीडियो गेम जल्द ही आ रहा है। PUBG Mobile India का सोशल मीडिया हैंडल भी Battlegrounds Mobile India में बदला है।
  • अब PUBG Mobile India के फेसबुक हैंडल और YouTube पेज का पोस्टर Battlegrounds Mobile India में बदल गया है, लेकिन फिलहाल Twitter पहले जैसा ही है।
PUBG Mobile India लॉन्च अपडेटहाल ही में PUBG Mobile India ने ऑफिशियल YouTube चैनल पर टीजर अपलोड किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। हालांकि ट्रैलर से इस गेम के बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है। इससे सिर्फ यह साफ हुआ है कि गेम डेवलपर्स देश में दोबारा से इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को लॉन्च करने वाले हैं। सितंबर में सरकार ने बैन लगाया था
  • पिछले साल सितंबर में भारतीय बाजार में सैकड़ों चीनी ऐप्स समेत PUBG Mobile गेम को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत बैन किया गया था। इस दौरान बैन होने वाली अन्य ऐप्स में TikTok, Camscanner आदि भी शामिल थीं।
  • फिलहाल अब इनमें से कोई भी ऐप भारत में उपलब्ध नहीं हैं यानी कि इन ऐप्स पर प्रतिबंध बरकरार है। देश में बैन हुए सभी ऐप्स में से सिर्फ PUBG Mobile ही दोबारा वापसी के लिए प्रयास कर रही है।
  • गेम के डेवलपर्स लगातार भारतीय सरकार के साथ संपर्क में हैं और गेम की वापसी के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच गेम की कंपनी Krafton और देश की सरकार के साथ गेम की वापसी पर कई मीटिंग हुईं हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3xK4CiJ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट