MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है Realme X7 Max फोन, खूूबसूूरती देखकर फैन हो जाओगे

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय मार्केट में आज यानी 4 मई को अपना नया 5G हैंडसेट लॉन्च करने वाली थी। लेकिन COVID-19 के संकट के चलते इस वर्चुअल इवेंट को पोस्टपॉन्ड कर दिया गया था। अभी तक कंपनी द्वारा फोन को लॉन्च करने की दूसरी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कई अन्य चीजें हैं जिनकी कंर्फमेशन मिल गई है। Realme X7 Max 5G को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में एक और नया लीक सामने आया है जिसमें Realme X7 Max 5G के रिटेल बॉक्स की लाइव इमेज शामिल है। इस रिटेल बॉक्स से फोन के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक होने से हुआ यह खुलासाRealme X7 Max 5G के रिटेल बॉक्स की लाइव इमेज से पता चला है कि फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, जब इस चिपसेट को लॉन्च किया गया था तब ही Realme कंपनी ने यह घोषणा कर बताया था कि Realme X7 Max 5G में यह प्रोसेसर दिया जाएगा। अब तक सामने आ चुकी हैं ये अहम जानकारियां
  • प्रोसेसर के अलावा टिप्सटर डेबायन रॉय द्वारा दिए गए लीक में यह पता चलता है कि Realme X7 Max 5G वास्तव में Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन है जिसे चीनी मार्केट में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
  • GT Neo की बात करें तो इसकी कीमत चीन में 1,799 CNY यानी करीब 20,100 रुपये है। यह इसके बेस मॉडल यानी 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके दो अन्य मॉडल भी पेश किए गए थे। इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
  • वहीं, इसका टॉप एंड वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। Realme X7 Max की कीमत की बात करें तो इसके बारे में कोई लीक और संकेत नहीं मिला है। लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है कि इसकी कीमत Realme GT Neo की चीनी कीमत के आस-पास हो सकती है।
  • हालांकि, इससे पहले आए एक लीक में यह भी कहा गया था कि Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन Realme X7 Pro Ultra का रीबैग्ड वर्जन होगा। इस फोन को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
Realme X7 Max 5G के संभावित फीचर्स:
  • Realme X7 Max 5G में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस sAMOLED डिस्प्ले दिया गया होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया होगा।
  • इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश की जा सकती है।
  • कहा जा रहा है कि भारत में Realme X7 Max 5G को वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, दूसरा 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nLs1f5

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट