40% डिस्काउंट के साथ खरीदें Nokia का 43 इंच का स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Big Saving Days सेल का आयोजन किया गया है। यह सेल 2 मई से शुरू हुई है और यह 7 मई तक चलेगी। आज इस सेल का तीसरा दिन है। इस दौरान लगभग हर सेगमेंट पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। चाहें स्मार्टफोन हो या होम अप्लायंसेज, यूजर्स इस सेल के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर टेलिविजन सेगमेंट की बात करें तो यहां भी कई ऑफर्स मौजूद हैं। लेकिन हम आपके लिए एक जबरदस्त डिस्काउंट वाले ऑफर की जानकारी लाए हैं। Nokia Smart Android TV को 16,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउटं के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस टीवी की स्क्रीन 43 इंच की है। ऐसे में यह ऑफर यूजर्स को बेहद ही पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इस ऑफर की डिटेल्स। Nokia Smart Android TV की कीमत और ऑफर्स:
  • Nokia के इस Smart Android TV के 43 इंच स्क्रीन वेरिएंट की MRP 39,999 रुपये है। इसे 16,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
  • अगर ग्राहक अपना पुराना टीवी एक्सचेंज कर नया टीवी खरीदते हैं और उन्हें पूरा एक्सचेंज अमाउंट मिल जाता है तो यूजर्स को यह टीवी 12,999 रुपये में मिल सकता है।
  • इसके अलावा भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा।
  • टीवी को No Cost EMI के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। इसके साथ प्रति महीने की EMI 4,000 रुपये होगी।
Nokia Smart Android TV के फीचर्स:
  • इस स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी का डिस्प्ले 43 इंच का है। यह फुल एचडी एलईडी पैनल के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920x1080 है। यह ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई 2.4 दिया गया है। इसमें गूगल अस्सिटेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, गूगल होम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह गेमपैड के साथ भी कंपेटिबल है।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2 HDMI और 2 USB पोर्ट है। इसमें हैडफोन जैक भी दिया गया है। इसके वीडियो फीचर की बात करें तो इसमें 325 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। इसका VA पैनल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह टीवी MPG, AVI, TS, MOV, MKV, DAT, MP4, VOB, RM, RMVB वीडियो फॉर्मेट सपोर्ट करता है।
  • इस टीवी में CA 53 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली 470 क्वाड-कोर दिया गया है। इसमें 1.5 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 8 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। OTT ऐप्स की बात करें तो इस टीवी के साथ Netflix, YouTube, Disney+Hotstar, Prime Video, Zee5 Premium का सपोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
  • ऑडियो के लिए इसमें QuatroX स्पीकर्स दिए गए हैं। इसकी साउंड Onkyo सराउंट साउंड से सर्टिफाइड है। इसका स्पीकर आउटपुट 39W है। इसके साथ स्मार्ट रिमोट आता है। साथ ही इसमें 2 AAA बैटरीज लगाई जाती हैं। इस टीवी की 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3tqpxUZ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट