
नई दिल्ली। अगर आप कोई नया फ्रिज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नया फ्रिज खरीदने से पहले ध्यान रखना जरूरी है। नया फ्रिज खरीदते समय कई फैक्टर जैसे कि साइज, कैपेसिटी, कूलिंग टेक्नोलॉजी, एनर्जी एफिशिएंसी आदि पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले नया फ्रिज खरीदते समय उसके मॉडल पर अपनी जरूरतों के हिसाब से ध्यान देना चाहिए। फ्रिज एक ऐसी डिवाइस है जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल की जाती है, ऐसा नहीं कि आपने आज फ्रिज खरीदा और अगले साल नया खरीदेंगे। आज के समय में ऑनलाइन खरीदारी का चलन काफी बढ़ गया है, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट द्वारा दिए जाने वाले ऑफर्स के चलते यह मुमकिन हुआ है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी के शौकीन हैं तो आपको खरीदारी से पहले प्रोडक्ट की जानकारी पर अधिक ध्यान देना चाहिए। ई-कॉमर्स साइट और समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर फ्रिज की खरीदारी करते वक्त इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। फ्रिज रखने के लिए जगह का चयनफ्रिज खरीदने से पहले आपको सबसे पहले यह ध्यान देना चाहिए कि फ्रिज रखना किस क्षेत्र में है। इसके लिए पहले घर में मौजूद स्थान, उसकी लंबाई और चौड़ाई और थ्री-पिन पावर सॉकेट की उपलब्धता की जानकारी होनी चाहिए। घर में मौजूद स्थान के हिसाब से तय करें कि आप किस तरह का फ्रिज चाहते हैं। देखना चाहिए कि फ्रिज का डोर खोलने की लिए जगह पूरी है या नहीं। इसके बाद ही फ्रिज की ऑनलाइन खरीदारी कीजिए। बजट और फ्रिज के प्रकार का चयन करेंजब बात फ्रिज खरीदने की होती है तो इसमें कई ऑप्शन जैसे कि सिंगल डोर, डबल डोर, साइड बाय साइड और मिनी फ्रिज मौजूद है। यहां हम आपको फ्रिज की उनके डिजाइन के हिसाब से अनुमानित कीमत के बारे में बता रहे हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3vrac7K
0 Comments