शुरू हुई Realme Days Sale, Realme 7 समेत इन मोबाइल्स पर 27% तक की छूट, होगी हजारों की बचत

Realme Days Sale: नया रियलमी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको इंतजार था सेल का तो बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर आज यानी 27 मार्च से सेल का आगाज हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाली 31 मार्च तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान कई रियलमी स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है लेकिन हम आज आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देंगे जो बढ़िया डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। 6000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस इस Realme Mobile फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10 प्रतिशत की छूट के बाद 8,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस फोन के साथ ग्राहक 500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं लेकिन इसका लाभ प्रीपेज ट्रांजैक्शन या फिर एक्सचेंज पर ही मिलेगा। 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले इस रियलमी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25 प्रतिशत की छूट के बाद 13,499 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर और 65 वॉट सुपर डार्ट चार्ज सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17 प्रतिशत की छूट के बाद 13,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। 6000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस रियलमी मोबाइल फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 27 प्रतिशत की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं लेकिन यदि आप अतिरिक्त बचत करना चाहते हैं तो बता दें कि प्रीपेड ट्रांजैक्शन पर 300 रुपये की छूट मिल रही है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800यू प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस इस रियलमी फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर ज्यादा छूट तो नहीं है, बता दें कि 4 प्रतिशत की छूट के बाद ये फोन 19,999 रुपये (एमआरपी 20,999 रुपये) में मिल रहा है। लेकिन इस फोन के साथ ग्राहक 2000 रुपये की बचत कर सकते हैं लेकिन इसका फायदा केवल प्रीपेड या फिर एक्सचेंज पर ही मिलेगा, यदि आपको ये लाभ मिल जाता है तो ये मॉडल आपको 17,999 रुपये में पड़ेगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3ssgnY5

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट