Boat Airdopes 621 TWS ईयरफोन्स भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 150 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Boat Airdopes 621 को ग्राहकों के लिए भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो इन लेटेस्ट ईयरफोन्स को लेकर दावा किया गया है कि ये 150 घंटे तक का टोटल प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं। कंपनी का कहना है कि ईयरफोन्स के केस को पावर बैंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, लेटेस्ट ऑडियो डिवाइस तेसी से पेयर हो जाए इसके लिए कंपनी ने IWP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा के साथ गूगल असिस्टेंट और Apple Siri वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में कंपनी ने ब्लूटूथ वर्जन 5 का इस्तेमाल किया है। ईयरफोन्स को लेकर दावा है कि यह कुल 150 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। सिंगल चार्ज पर प्रत्येक Earbud 5.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं और इसमें 35 mAh की बैटरी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केस में 2,600 mAh की बैटरी दी गई है जिसेयूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि केस 5 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं और दावा किया गया है। Boat Airdopes 621 में दिए फीचर्स की बात करें तो इन्हें टच कंट्रोल और IWP टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है, यह तकनीक केस के ओपन होते ही क्विक पेयरिंग करने में मदद करते हैं। डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 है जो 10 मीटर की दूरी पर भी मजबूत कनेक्शन ऑफर करता है। वॉटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए ईयरफोन्स को IPX7 रेटिंग प्राप्त है। लेटेस्ट ईयरफोन्स Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत के साथ उपलब्ध हैं। कंपनी ने अपनी इस लेटेस्ट डिवाइस के दो कलर वेरिएंट को उतारा है, एक्टिव ब्लैक और व्हाइट फ्रॉस्ट।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3dqNVjl

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट