Vivo V20 SE के भारतीय यूजर्स को मिल रहा ऐंड्रॉयड 11 अपडेट

नई दिल्ली स्मार्टफोन को भारत में ऐंड्रॉयड-11 बेस्ड फनटच ओएस 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। खबरों के मुताबिक, इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न PD2038CF_EX_A_1.70.6 और इसके साथ फोन में के नए फीचर्स आ गए हैं। यूजर्स अब फनटच ओएस के कस्टमाइज़ेशन के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग का भी मजा ले सकेंगे। वी20 एसई भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। वीवो वी20 एसई के भारतीय यूजर्स ने लेटेस्ट फनटच ओएस बेस्ड ऐंड्रॉयड 11 अपडेट के बाद वाले चेंजलॉग के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। जैसा कि हमने बताया कि नए फर्मवेयर वर्ज़न PD2038CF_EX_A_1.70.6 के साथ नोटिफिकेशन हिस्ट्री, चैट बबल्स, कन्वर्सेशन नोटिफिकेशन्स, रीडिजाइन किए गए मीडिया कंट्रोल, इनबिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग, अपडेटेड पावर मेन्यू, बेहतर प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। वी20 एसई में आए अपडेट का साइज़ 3.59GB है। अगर आपको अभी अपडेट के लिए नोटिफिकेशन नहीं मिली है तो आप Settings > System update में जाकर मैनुअली चेक कर सकते हैं। अगर आपके फोन में अभी यह अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिनों का इंतजार करें। V20 SE: स्पेसिफिकेशन्स वीवो वी20 एसई में 6.44 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 8 जीबी है। फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इस हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीवो वी20 एसई में 33वाट फ्लैशचार्ज के साथ 4100mAh बैटरी है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3bwrdoL

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट