नई दिल्ली भारत में कुछ यूजर्स को इस्तेमाल करने में परेशानी की खबरें सामने आई हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में शुक्रवार रात से यह समस्या देखी गई। डाउनडिटेक्टर पर भी सर्विस आउटेज की पुष्टि हुई है। डाउनडिटेक्टर पर देशभर के करीब 900 यूजर्स ने ट्विटर के ठप होने की शिकायत की। होने की यह शिकायत वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर देखी गई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, बहुत सारे को वेबसाइट को इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। ऑनलाइन सर्विसेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने दावा किया कि iOS ऐप पर कुछ यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। ट्विटर पर शुक्रवार रात यूजर्स ने स्लो लॉगइन और लोडिंग की समस्या की शिकायत की थी। यह दिक्कत शुक्रवार रात 9 बजे करीब शुरू हुई थी। देश में मुंबई, दिल्ली, चैन्ने, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मदुरा और बैंगलुरू के यूजर्स ने सबसे ज्यादा दिक्कत की शिकायत की। ट्विटर के ठप होने की शिकायत सबसे ज्यादा ऐंड्रॉयड व डेस्कटॉप यूजर्स को हुई। आईफोन पर भी ट्विटर पर धीमे अपलोड होने की शिकायत की गई। हालांकि, अब तीनों ही प्लैटफॉर्म पर ट्विटर ठीक तरह काम कर रहा है और किसी तरह की शिकायत नहीं है। ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर डाउन होने की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा भारत के अलावा किसी और देश के यूजर्स ने भी इस बारे में शिकायत नहीं की है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/36Ksrve
0 Comments