नई दिल्ली।दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रैंड में शुमार Samsung जल्द ही एक और स्लाइडर मोबाइल slider लॉन्च करने वाला है, जिसका लुक और डिजाइन बेहद खास होगा। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए82 डुअल स्लाइडर मोबाइल की झलक दिखी है, जिसमें इसके कैमरा मॉड्यूल, स्लाइड डिजाइन के साथ ही कई सारी जानकारियां मिली हैं। ऐसे तो यह फोन आपको दूसरे फोन जैसा ही सामान्य दिखेगा, लेकिन जैसे ही इसे आप ऊपर की तरफ स्लाइड करेंगे, वैसे ही इसके सेल्फी कैमरे के साथ ही रियर कैमरा पैनल भी दिखेगा, जो कि काफी शानदार है। ये भी पढ़ें- अलग तरह का कैमरा मॉड्यूल सैमसंग ने साल 2019 में Samsung Galaxy A80 Dual नाम से एक फोन लॉन्च किया था, जो कि स्लाइडर स्मार्टफोन था और उसमें रियर कैमरा मॉड्यूल कुछ अलग था। अब खबर आ रही है कि Samsung Galaxy A82 Dual slider में खास तरह का कैमरा दिख सकता है। इसके साथ ही फोन के नीचे की तरह स्लाइड ऑन करने के बाद AKG का स्पीकर दिखेगा, यानी आप अगर म्यूजिक सुनते या विडियो देखते वक्त फोन का स्लाइड ऑन रखेंगे तो आपको बेहतर आवाज सुनाई दे सकती है। ये भी पढ़ें- और भी कुछ खास आएगाआपको बता दूं कि सैमसंग ने बीते दिनों WIPO (World Intellectual Property Office) में Electronic device including camera module टाइटल से साथ एक खास तरह के रोटेटेबल पॉप-अप कैमरा वाले स्मार्टफोन का पेटेंट कराया था और बाद में उसे मंजूरी भी मिल गई थी। हो सकता है कि आने वाले समय में ये पता चले कि सैमसंग के रोटेटेबल कैमरा वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए82 डुअल ही हो। हालांकि, ये भविष्य में पता चलेगा और अभी फिलहाल अटकलें ही लग सकती हैं। LetsGoDigital की रिपोर्ट में सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की जानकारी मिल रही है। ये भी पढ़ें-
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2ZJwXpL
0 Comments