Realme का नया फोन गीकबेंच पर आया नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली का एक नया फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच के डेटाबेस में देखा गया है। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर RMX3085 है। हैंडसेट को इससे पहले मलेशिया की TKDN और यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी इस फोन को लॉन्च करने से पहले इंटरनली टेस्ट कर रही है। मिल सकता है मीडियाटेक प्रोसेसर गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार रियलमी का यह फोन 2.0GHz की बेस फ्रीक्वेंसी वाले मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। MT6785V/CD के साथ जिस SoC का जिक्र किया गया है वह मीडियाटेक हीलियो G95 लग रहा है। SoC 8जीबी रैम वाला है और यह ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करता है। गीकबेंच की सिंगल-कोर टेस्टिंग में फोन को 536 अंक और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1702 अंक मिले। स्पेसिफिकेशन्स के लिए करना होगा इंतजार RMX3085 किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। चिपसेट की बात करें तो यह वही प्रोसेसर जो कंपनी रियलमी 7 और रियलमी नार्जो 20 प्रो में ऑफर करती है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी और जानकारियां सामने आएंगी। लॉन्च हुआ रियलमी V11 5G रियलमी ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Realme V11 5G को लॉन्च कर दिया है। यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन है जो Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ IPS LCD दिया गया है। फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फटॉग्रफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3pV1hJw

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट