नई दिल्ली Realme Narzo 30 सीरीज का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कंपनी आज इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G को लॉन्च करने वाली है। इतना ही नहीं, आज के इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन्स के अलावा TWS और अपनी पहली मोशन ऐक्टिवेटेड नाइट लाइट को भी लॉन्च करने वाली है। ऐसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग रियलमी के इन नए गैजेट्स के लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी। कंपनी इस लॉन्च इवेंट को अपने फेसबुक पेज के साथ ही ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाएगी। आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। रियलमी नार्जो 30 प्रो 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। फोन में 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन में हाई-रेज ऑडियो के साथ डॉल्बी ऐटमॉस सपॉर्ट भी दिया जा सकता है। रियलमी नार्जो 30A के संभावित स्पेसिफिकेशन रियलमी नार्जो 30A के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 SoC दिया जा सकता है। फटॉग्रफी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ऑफर किया जा सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करेगी। बड्स एयर 2 TWS की भी लॉन्चिंग कंपनी आज अपने नए बड्स भी लॉन्च करने वाली है। टीजर के मुताबिक बड्स एयर 2 TWS में दमदार साउंड के लिए 10mm डायमंड-क्लास हाई-फाई ड्राइवर मिलेगा। यूजर को बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए कंपनी इसमें ऐक्टिव वॉइज कैंसलेशन फीचर भी देने वाली है। बिना एएनसी के ये बड्स 25 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर कर सकते हैं। रियलमी मोशन ऐक्टिवेटेड नाइट लाइट यूजर्स के लिए यह काफी काम का प्रॉडक्ट साबित हो सकता है। इस लाइट में खास मोशन सेंसर लगे हैं। यह नाइट लाइटअपने आसपास के मोशन को डिटेक्ट करके ऑन हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह नाइट लाइट 365 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2ZL99Ss
0 Comments