नई दिल्ली रियलमी ने साल 2019 में लॉन्च हुए अपने शानदार बजट स्मार्टफोन के लिए ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Realme UI रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ऐंड्रॉयड 9.0 पर बेस्ड Color OS के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में नए ओएस की टेस्टिंग के लिए बीटा टेस्टर को रिक्रूट करना शुरू किया था और 4 महीने बाद इसके स्टेबल वर्जन को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। PiunikaWeb के मुताबिक कंपनी अभी भी रियलमी C2 के कुछ चुनिंदा डिवाइसेज के लिए अपडेट रोलआउट कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस अपडेट को बैचेज में रिलीज कर रही और आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। कंपनी के इस अपडेट का वर्मवेयर वर्जन नंबर C.53 है। 2.1GB की साइज वाले इस अपडेट में जनवरी 2021 का सिक्यॉरिटी पैच भी दिया जा रहा है। रियलमी C2 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और ऐसे में इस अपडेट में यूजर्स को Realme UI वाले सारे फीचर नहीं मिलेंगे। रियलमी C2 के स्पेसिफिककेशन्स फोन में 1560x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.1 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। 3जीबी तक की रैम और 32जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में आपको मीडियाटेक P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3jpOjBe
0 Comments