एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ Realme Buds Air 2 लॉन्च, कम कीमत में खूबियां जबरदस्त

हैंडसेट निर्माता कंपनी ने अपनी Narzo 30 Series के साथ Realme Buds Air 2 को भी ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह नया हेडसेट Realme Buds Air का अपग्रेड वर्जन है। रियलमी बड्स एयर 2 को अलग डिजाइन और फिट के साथ उतारा गया है। आइए आपको अब बड्स एयर 2 ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स की भारत में कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। रियलमी बड्स एयर 2 की भारत में कीमत 3,299 रुपये तय की गई है और यह एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आने वाले सबसे सस्ता किफायती ट्रू वायरलेस हेडसेट है। यह ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स मार्केट में मौजूद Mi, Noise, Redmi और Boat ब्रांड के वायरलेस ईयरफोन्स को टक्कर देंगे। इस कीमत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर मिलना इस डिवाइस को अपने आप में खास बनाता है। की पहली सेल 2 मार्च को होगी है, ग्राहक इन्हें रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी डॉट कॉम और ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकेंगे। Realme Buds Air के इस अपग्रेड वर्जन के डिजाइन और फीचर्स को इंप्रूव किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए ईयरफोन्स में इन-कैनल फिट और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। रियलमी बड्स एयर 2 को 10mm डायनामिक ड्राइवर और ट्रांसपैरेंसी मोड के साथ उतारा गया है। इसके अलावा इसमें सुपर लो लैटेंसी मोड है और इसे लेकर ऐसा दावा किया गया है कि इसका रिस्पॉन्स डिले 88ms है जो मोबाइल गेमिंग के लिए उपयोगी है। बता दें कि Realme Buds Air 2 को कंपनी के Realme Link एप के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। रियलमी बड्स एयर 2 का चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि दस मिनट चार्ज पर 120 मिनट तक का प्लेबैक मिलता है। ईयरफोन्स और चार्जिंग केस की कुल बैटरी लाइफ 25 घंटे है। हेडसेट में Realme R2 चिप का इस्तेमाल हुआ है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3byhbng

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट