नई दिल्ली द्वारा इस साल अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही है। के आने वाले स्मार्टफोन्स को Nio, Ibiza और Capri कोडनेम नाम दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला नियो में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होने की खबरें हैं। इसका मतलब है कि यह एक फ्लैगशिप मॉडल होगा। वहीं मोटोरोला कैप्री और कैप्री प्लस मिड-रेंज स्मार्टफोन्स होंगे जिन्हें 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला ibiza में स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर होगा यानी यह एक 5G स्मार्टफोन हो सकता है। अब गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर एक डिवाइस को लिस्ट किया गया है जिसे लेकर दावा है कि यह है। लीक बेंचमार्किंग लिस्टिंग से पता चलता है कि Ibiza का मॉडल नबर XT2137-2 है। इसके मदरबोर्ड पर भी Ibiza कोडनेम का जिक्र है। बेंचमार्क लिस्टिंग से जानकारी मिलती है कि डिवाइस लेटेस्ट ऐंड्रॉयड ओएस 11 पर चलेगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है। बता दें कि यह क्वालकॉम का सबसे सस्ता चिपसेट है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। Motorola Ibiza ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 2466 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6233 स्कोर किया। गौर करने वाली बात है कि इन टेस्ट को गीकबेंच 4 पर रन किया गया। इसके अलावा मोटोरोला के आने वाले स्मार्टफोन को वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर भी देखा गया है जिस पर ऐंड्रॉयड 11 और ड्यूल-बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी के सपॉर्ट होने की जानकारी दी गई है। मोटो के इस अपकमिंग फोन के बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। कंपनी द्वारा डिवाइस के बारे में कोई जानकारी साझा करने तक हमें इंतजार करना होगा। मोटोरोला 2021 की पहली तिमाही में फोन को लॉन्च कर सकती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3tutvNy
0 Comments