देश में सरकारी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए मुफ्त 4G SIM कार्ड ऑफर को केरल में 31 मार्च तक आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए मुफ्त 4 जी सिम कार्ड ऑफर को आगे बढ़ाने के अलावा चेन्नई और तमिलनाडु टेलीकॉम सर्किलों में फ्री कॉल फॉरवर्डिंग फेसिलिटी को भी चालू करती है। BSNL केरल के अधिकतर शहरों में 4 जी सर्विस प्रोवाइड कर रही है। ऐसे में जो लोग 3जी से 4जी में जाना चाहते हैं तो उनके लिए इससे बेहतरीन समय और कोई नहीं हो सकता है। कंपनी ने इस माह के शुरू होने के बाद 199 रुपये के पोस्टपेड प्लान और 18 रुपये के प्रीपेड वाउचर को अपग्रेड किया था। इसके अलावा यूजर्स को YuppTV का लाभ देने के लिसए YuppTV के साथ साझेदारी भी की थी। यह कहना बिलुकल भी गलत नहीं होगा कि भी अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तर्ज पर यूजर्स को ज्यादा फायदा देने के लिए कार्य कर रही है। मुफ्त BSNL 4G सिम कार्ड ऑफर 31 मार्च तक आगे बढ़ा नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी BSNL 2018 से केरला सर्किल में 4G सर्विस की पेशकश कर रही है। केरल में BSNL के जो यूजर्स 2G और 3G सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनको हाई-स्पीड डेटा सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपग्रेड करने के लिए 4जी सिम कार्ड की जरूरत होगी। आमतौर पर BSNL नई 4जी सिम कार्ड के लिए 20 रुपये चार्ज करती है, लेकिन 31 मार्च, 2021 तक सभी ग्राहक इसे फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। बीएसएनएल का ये ऑफर केरल में मौजूदा और नए यूजर्स के साथ मोबाइल नंबर पोर्टेबल वालों के लिए भी उपलब्ध है। इसमें मोबाइल नंबर पोर्टेबल करवाने वाले यूजर्स के लिए एक शर्त यह है कि उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपये तक तो करवाना होगा। सरकार द्वारा संचालित टेलिकॉम कंपनी ने फ्री 4जी सिम कार्ड ऑफर में विस्तार राज्य में कस्टमर्स को बढ़ाने और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए किया है। इसके अलावा BSNL का केरल डिवीजन भी कंपनी के इस ऑफर विस्तार के साथ-साथ मंथली सिम सेल्स टार्गेट को हासिल करना चाहता है। BSNL ने फ्री कॉल फॉरवर्डिंग फेसिलिटी को किया सक्षम इसके अलावा टेलिकॉम कंपनी ने चेन्नई और तमिलनाडु टेलिकॉम सर्किल्स में कॉल फॉरवर्डिंग फेसिलिटी को भी फ्री कर दिया है। अब BSNL यूजर्स बिना किसी एक्टिवेशन चार्ज के कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स के लिए सभी कॉल फॉरवर्डिंग फीचर्स फ्री में दिए गए हैं। रिकॉल के लिए लैंडलाइन / BSNL मोबाइल / अन्य ऑपरेटर मोबाइल नंबर्स पर कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस पर चार्ज उन पर लागू स्कीम के अनुसार है। BSNL के मुताबिक BSNL मोबाइल से अन्य किसी नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग को आउटगोइंग कॉल के तौर पर माना जाता है। इसलिए इसे स्कीम के फ्री / STV / टैरिफ के मुताबिक चार्ज किया होता है, लेकिन बाद में इसे फ्री में दिया जाता है। अगर किसी ग्राहक के पास अनलिमिटेड फ्री वॉयस प्लान है या अनलिमिटेड फ्री वॉयस STV है तो आउटगोइंग कॉल का चार्ज जीरो है। वहीं अगर किसी ग्राहक के पास प्लान 106 या कोई और प्लान है, जिसमें फ्री वॉयस कॉलिंग नहीं है तो उस प्लान में आउटगोइंग कॉल के लिए वॉयस टैरिफ के मुताबिक कॉल फॉरवर्डिंग चार्ज होता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3tHNcS6
0 Comments