चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी नूबिया (Nubia) जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस को अलगे माह 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में कैसी बैटरी मिलेगी और किस प्रकार का फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर मिल सकता है। उम्मीद है कि इसमें प्रो और वेनिला ऑप्शन दिया जा सकता है। यह भी माना जा रहा है कि इसमें 66W फास्ट चार्जिंग और दूसरा120W फास्ट-चार्जिंग सिस्टम दिया जा सकता है। ब्रांड के सीईओ Ni Fei ने बताया कि Red Magic 6 Pro बॉक्स में एक पूर्ण चार्जर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें दिया गया चार्जर फोन की बैटरी को महज 5 मिनट में 0 से 50 फीसद तक चार्ज कर देगा। Fei ने बताया कि जहां कुछ कंपनियां स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं दे रही हैं या कुछ कंपनियां सिर्फ एडेप्टर ही दे रही हैं तो ऐसा कंपनी Red Magic 6 Pro के साथ नहीं करेगी। इसके साथ एक GaN चार्जर मिलेगा जो कि दिखने में छोटा, वजन में हल्का और ज्यादा एफिशिएंट होगा, जिसके साथ टाइप-सी कैबल दी जाएगी। यह स्मार्टफोन ओवरहीट नहीं करेगी और बैटरी खराब होने की संभावना नहीं रहेगी। इस स्मार्टफोन में एक ग्रेफाइट शीट दी गई है जो फास्ट चार्जिंग और एक इलेक्ट्रोलाइट को सपोर्ट करती है। यह गेमिंग फोन के अंदर फास्ट चार्जिंग को फैलाने के लिए काइनेटिक एनर्जी का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में बैटरी के लिए रेनफोर्स्ड केस रखा है, जिससे बैटरी खराब होने पर फोन का बाकी इंटरनल हिस्सा खराब नहीं होगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3pPX5tu
0 Comments