Xiaomi Mi 10i आज होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली Mi 10i आज भारत में लॉन्च होगा और कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग की जाएगी। को लेकर खबरें हैं कि यह पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए का रीब्रैंडेड वर्जन है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इस फोन को खासतौर पर भारतीय मार्केट के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। 10i में i का मतलब India से है। Mi 10i: लॉन्च डीटेल और संभावित कीमत शाओमी मी 10i के लिए लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी की साइट और ऑफिशल यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। मी10i को पैसिफिक सनराइज और मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की साइट पर जारी टीजर से डिजाइन का खुलासा हो चुका है। फोन देखने में रेडमी नोट 9 प्रो 5G जैसा है और इसमें रियर पर राउंड-शेप कैमरा मॉड्यूल व क्वाड कैमरा सेटअप है। शाोमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने भी पुष्टि की थी कि देश में फोन को 30 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। ऐमजॉन इंडिया पर मी 10i का लैंडिंग पेज पहले ही बना दिया गया है। इससे पुष्टि होती है कि फोन ऐमजॉन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट के अलावा फोन को mi.com से भी खरीदा जा सकेगा। Mi 10i: संभावित स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी ने जानकारी दी है कि मी 10i में एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा। रियर पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होगा। कंपनी ने इस सेंसर के मोस्ट अडवांस्ड और ब्रैंड न्यू होने का दावा किया है। फोन में स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है। Mi 10i में हाई रिफ्रेश रेट होने की भी खबरें हैं। फोन को रेडमी नोट 9 प्रो 5G के रीब्रैंडेड वेरियंट के तौर पर लॉन्च किए जाए तो मी 10i में 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 4820mAh बैटरी और 6.67 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2XaCAfn

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट