नई दिल्ली देश में अपना नया स्मार्टफोन 'Max Up' Galaxy M02s लॉन्च करने के लिए तैयार है। गैलेक्सी एम02एस को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फोन से दोपहर 1 बजे पर्दा उठाया जाएगा। हैंडसेट को ऐमजॉन इंडिया और इंडिया स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी एम02एस पॉप्युलर गैलेक्सी एम सीरीज का ऑल-राउंडर हैंडसेट है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन में अफॉर्डेबल दाम में मैक्स डिस्प्ले और मैक्स परफॉर्मेंस मिलेगी। गैलेक्सी एम02एस के साथ कंपनी 10 हजार रुपये से कम वाले इस फोन में कई फीचर्स ला रही है। गैलेक्सी एम02एस में 6.5 इंच स्क्रीन एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले होगी जो बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। गैलेक्सी एम02एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4GB रैम दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग 10 हजार रुपये से कम में पहली बार 4GB रैम वाला हैंडसेट ला रही है। फोन में 5000mAh बैटरी होगी। फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह मीडिया स्ट्रीमिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी और बेहतरीन ब्राउजिंग एक्सपीरियंस ऑपर करेगा। इससे पहले लीक में पता चला था कि में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए जाएंगे। फोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर होगा। हैंडसेट में 15वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दिए जाने की खबरें भी पहले आ चुकी हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rQOPMh
0 Comments