नई दिल्ली स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेटा का खुलासा हो गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रेनो5 प्रो 5G के लिए एक अलग पेज बना दिया गया है। इस पेज से खुलासा हुआ है कि फोन के लिए भारत में 18 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोजन होगा। यह इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा। फ्लिपकार्ट पर Notify Me पेज से डिवाइस के कुछ अहम फीचर्स का भी पता चला है। रेनो5 प्रो 5G स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत AI Highlight Video और 5G कनेक्टिविटी होगी। गौर करने वाली बात है कि रियलमी एक्स7 प्रो को लेकर उम्मीद थी कि भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा। लेकिन अब ओप्पो रेनो5 प्रो यह खिताब हासिल करेगा। ओप्पो रेनो5 प्रो 5G के लॉन्च इवेंट को ओप्पो के ऑफिशल यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा लॉन्च इवेंट को डिज्नी+हॉटस्टार, MX Player और DailyHunt ऐप्स पर भी लाइव देखा जा सकेगा। Reno5 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स ओप्पो रेनो5 प्रो 5G में 6.55 इंच फुलएचडी+ ओलेड डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और इसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ चिपसेट है। फोन में 12 जीबी रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ओप्पो रेनो5 प्रो में 65वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट मिलता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4350mAh बैटरी दी गई है। ओप्पो रेनो5 प्रो 5G में एक क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है जो 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनो कैमरा से लेस है। फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 159.7×73.2×7.6 मिलीमीटर और वज़न 173 ग्राम है। ओप्पो रेनो5 प्रो 5जी को चीन में 3,399 युआन (करीब 38,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में भी फोन को इसी दाम के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/38fKtqj
0 Comments