Flipkart Realme Days Sale: रियलमी नार्ज़ो 20ए, रियलमी सी11 और रियलमी एक्स3 पर बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली फ्लिपकार्ट पर नई साल की शुरुआत के साथ ही डिस्काउंट ऑफर्स और डील मिलना शुरू हो गए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 5 जनवरी से Flipkart Realme Days 2021 Sale का आयोजन किया जा रहा है जो 9 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट डेज़ 2021 सेल में रियलमी के स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में Realme X3 और Narzo 20A समेत कई दूसरे फोन्स पर बढ़िया डील मिलेगी। फ्लिपकार्ट रियलमी डेज़ 2021 सेल में रियलमी 6 को 16 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। वहीं रियलमी 7, 7 प्रो और रियलमी 7i पर क्रमशः 16 फीसदी, 4 फीसदी और 13 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा रियलमी सी15एस को भी 16 फीसदी की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट 2021 में रियलमी सी11 को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं रियलमी सी12 को 8,499 रुपये में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज के स्मार्टफोन्स रियलमी नार्ज़ो 20, नार्ज़ो 20ए और नार्ज़ो 20 प्रो को क्रमशः 10,499 रुपये, 8,499 रुपये और 13,999 रुपये में खरीदने का मौका होगा। रियलमी डेज़ 2021 सेल में प्रीमियम रियलमी एक्स3 सीरीज की कीमत में भारी कटौती की गई है। इसके सुपरज़ूम वेरियंट को भी छूट के साथ लेने का मौका है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं रियलमी एक्स3 को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है। रियलमी एक्स50 प्रो 5G को 31,999 रुपये में लेने का मौका है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/38eXMY1

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट