नई दिल्ली यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगले साल से कंपनी की नई प्रिवेसी पॉलिसी को अक्सेप्ट न करने पर यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे। वहीं, अगर यूजर को कंपनी की अपडेटेड पॉलिसी से कोई परेशानी है, तो अकाउंट डिलीट करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचेगा। वॉट्सऐप की नई प्रिवेसी पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू होगी। ने शेयर किया स्क्रीनशॉट WABetaInfo ने वॉट्सऐप की नई प्रिवेसी पॉलिसी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ कहा गया है कि यूजर नई शर्तों को मानें या अपने अकाउंट को डिलीट कर दें। इसमें यह भी बताया गया है कि अपडेट में वॉट्सऐप सर्विस से जुड़ी अब और जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही इसमें यह भी बताया जाएगा कि कंपनी यूजर डेटा को कैसे प्रोसेस करती है। इसमें इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि कैसे बिजनस फेसबुक होस्टेड सर्विसेज के चैट्स स्टोर और मैनेज करता है। बदल सकती है नई पॉलिसी के लागू होने की तारीख WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह भी कहा गया है कि अपडेटेड पॉलिसी के लागू होने की तारीख में बदलाव होने की संभावना है क्योंकि कंपनी इसकी घोषणा आगे आने वाले कुछ हफ्तों में कर सकती है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने विदेशी मीडिया को बताया कि यूजर को वॉट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए नई पॉलिसी को अक्सेप्ट करना ही होगा।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3gakNOg
0 Comments