नई दिल्ली साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग की ओर से साल 2019 की शुरुआत में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold शोकेस किया गया था। इसके बाद से कंपनी कई फोल्डेबल डिवाइसेज लॉन्च कर चुकी है और लगातार नए डिवेलपमेंट्स कर रही है। क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होने वाले सैमसंग के Galaxy Z Flip फोन के सक्सेसर में कंपनी धांसू डिस्प्ले दे सकती है। इस डिवाइस से जुड़े कई लीक्स और डीटेल्स सामने आए हैं। साल 2020 में सैमसंग ने Galaxy Z Flip और Galazy Z Flip 5G लॉन्च किए हैं, जो Motorola RAZR की तरह बीच से फोल्ड हो जाते हैं। अगला साल सैमसंग इसी सीरीज का नया मॉडल Galaxy Z Flip 3 लॉन्च हो सकता है। अगले डिवाइस का नाम कंपनी Galaxy Z Flip 2 ना रखते हुए Flip 3 रख रही है, इसकी वजह हो सकती है कि सैमसंग Galaxy Z Fold 3 अगले साल लाने वाला है। ऐसे में कन्फ्यूजन से बचने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है। पढ़ें: 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले 2021 की दूसरी छमाही तक सैमसंग नया फोल्डेबल डिवाइस ला सकता है और वियतनाम के लीक्सटर चुन की ओर से नए डीटेल्स शेयर किए गए हैं। एक ट्वीट में चुन ने बताया है कि Galaxy Z Flip में 6.9 इंच का डिस्प्ले पतले बैजल्स के साथ मिलेगा और सेल्फी कैमरा के लिए इसमें छोटा पंच-होल दिया जाएगा। फर्स्ट जेनरेशन Galaxy Z Flip में 6.7 इंच का डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और इसके सक्सेसर में बड़ा डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। पढ़ें: पहले से बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन पिछली रिपोर्ट्स में सामने आया था कि नेक्स्ट जेनरेशन Galaxy Z Flip में बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा। हालांकि, सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज अब तक सामने नहीं आया है। चुन की मानें तो आउटर डिस्प्ले का साइज फर्स्ट जेनरेशन के मुकाबले 2 से 3 गुना बड़ा हो सकता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन साइज 2.2 इंच से 3.3 इंच के बीच हो सकता है। बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए सैमसंग इसमें अल्ट्रा-थिन ग्लास दे सकता है। लीक्स की मानें तो इस डिवाइस में 3900mAh की बैटरी मिल सकती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3m8yY8y
0 Comments