Xiaomi स्मार्टफोन्स को मिलने जा रहा गूगल का शानदार फीचर

नई दिल्ली। गूगल ने कुछ समय पहले अपने गूगल फोन ऐप (Google Phone) में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की शुरुआत की थी। इसकी जानकारी सबसे पहले XDA डिवेलपर्स की रिपोर्ट में सामने आई थी और यह फीचर सबसे पहले गूगल पिक्सल डिवाइसेस में दिया गया था। दूसरे नंबर पर गूगल ने ऐंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत कुछ नोकिया स्मार्टफोन्स के लिए इसे शुरू किया था। हालांकि अब गूगल इस फीचर को शाओमी डिवाइसेस के लिए भी लाने जा रही है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही कुछ शाओमी स्मार्टफोन्स को गूगल फोन ऐप में डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर मिलने जा रहा है। बता दें कि शाओमी के MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम में खुद का डायलर ऐप होता है, जो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है। हालांकि खास बात यह है कि हाल ही में चीन, भारत और इंडोनेशिया के बाहर भेजे गए शाओमी डिवाइसेस में MIUI डायलर ऐप की जगह प्रीइंस्टॉल्ड गूगल फोन और गूगल मेसेज ऐप दिए गए थे। इन फोन्स को मिल रहा नया फीचर Piunika Web की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल फोन ऐप का कॉल रिकॉर्डिंग फीचर , , जैसे स्मार्टफोन्स के ग्लोबल वेरियंट में शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई यूजर्स ने भी Mi फोरम पर लिखा है कि उन्हें यह फीचर मिल गया है। हालांकि कुछ मामलों में देखा गया कि फोन रिबूट करने के बाद यह गायब भी हो गया। जिसका सीधा मतलब है कि अभी यह सर्वर टेस्टिंग फेज में है। इसके साथ ही MIUI की जगह ऐंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले Mi A सीरीज के स्मार्टफोन्स में भी यह कॉल रिकॉर्डिंग फीचर आ गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स चाहकर भी इस फीचर को खुद से अपडेट नहीं कर सकते। उन्हें गूगल फोन ऐप अपडेट का ही इंतजार करना होगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3gZ5PZX

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट