Xiaomi के ट्रांसपैरंट टीवी में 27 इंच का सैमसंग OLED पैनल, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली आजकल डिस्प्ले मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी है। इसके लिए कंपनी पिछले कुछ वक्त से अलग-अलग सेगमेंट्स में अपने मॉनिटर्स लॉन्च कर रही है। अब एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो कंपनी आजकल एक नए ट्रासंपैरंट टीवी पर काम कर रही है, जिसमें 27 इंच का सैमसंग का OLED पैनल लगा है। अल्ट्रा हाई-एंड फ्लैगशिप टीवी की कैटिगरी में आएगा माई ड्राइवर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शाओमी अपने इस नए टीवी को अगले साल लॉन्च कर सकती है। यह टीवी कंपनी के अल्ट्रा हाई-एंड फ्लैगशिप टीवी की कैटिगरी में आएगा। ट्रांसपैरंट टीवी के लिए कंपनियां सर्किट और माइक्रो डिवाइसेज के ट्रांसपैरंट वेरियंट को इस्तेमाल करती हैं और इनका लेआउट भी बिल्कुल सटीक होता है। सप्लाई चेन पर शुरू हुआ काम रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी ने इस टीवी के लिए सप्लाई चेन को सेट करने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही इसके ऑपरेशन और शिपिंग कमिटमेंट्स पर भी बात चल रही है। महंगा होगा शाओमी का ट्रांसपैरंट टीवी कीमत की बात करें तो सैमसंग OLED पैनल के महंगे दाम और पहले से ही महंगे आने वाले ट्रांसपैरंट डिस्प्ले के कारण शाओमी का यह अपकमिंग ट्रांसपैरंट टीवी ज्यादा कीमत वाला हो सकता है। टीवी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में शाओमी इसके बारे में डीटेल शेयर करे।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3bM9zNx

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट