Samsung Galaxy M51 में होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट

नई दिल्ली भारत में 10 सितंबर को अपना नया हैंडसेट Galaxy M51 लॉन्च करेगी। को जर्मनी में पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन लॉन्च से पहले ने गैलेक्सी एम51 के प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। बता दें कि ऑफिशल लॉन्च के समय सैमसंग ने गैलेक्सी एम51 के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी थी। ऐमजॉन इंडिया पर बने सैमसंग के टीजर पेज से गैलेक्सी एम51 के अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 स्मार्टफोन में भी स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर है। इसके अलावा वीवो एक्स50, रियलमी एक्स2 और ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन्स भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ आते हैं। गैलेक्सी एम51 के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है, इसमें दी गई 7000mAh बैटरी। बैटरी 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। गैलेक्सी एम51 में 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एम51 में चार रियर कैमरे हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बात करें कीमत की तो स्मार्टफोन को जर्मनी में गैलेक्सी एम51 की कीमत 360 यूरो (करीब 31,400 रुपये) है। हैंडसेट को भारत में 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2ZgkmKR

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट