प्ले स्टोर पर वापस लौटा Paytm, गूगल ने इस वजह से हटाया था पेमेंट ऐप

नई दिल्ली पॉप्युलर पेमेंट ऐप Paytm गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौट आया है और यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बीते शुक्रवार को गूगल ने यह ऐप प्ले स्टोर से हटा दिया था, हालांकि इसकी वजह तब सामने नहीं आई थी। Techcrunch की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर से Paytm ऐप को हटाने का फैसला सर्च इंजन कंपनी ने 'बार-बार नियमों का उल्लंघन किए जाने' के चलते लिया। अच्छी बात यह है कि ऐप अब स्टोर पर वापस लौट आया है। गूगल ने Paytm ऐप के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन कंपनी की ओर से हाल ही में सट्टेबाजी (गैंबलिंग) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने से पर एक अपडेटेड ब्लॉग पोस्ट शेयर किया गया है। ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी और प्रिवेसी, प्रॉडक्ट के वाइस प्रेजिडेंट सुजेन फ्रे ने इस बारे में लिखा, 'हम ऑनलाइन कसीनो की अनुमति नहीं देते या किसी भी ऐसे ऐप को सपॉर्ट नहीं करते जो सट्टेबाजी से जुड़ा हो और स्पोर्ट्स पर तुक्का लगाने पर गेम्स ऑफर करता हो। इसमें वे ऐप्स भी शामिल हैं, जो पैसे या प्राइज जितवाने का लालच देकर यूजर्स को किसी सट्टेबाजी की वेबसाइट पर भेजते हैं।' पढ़ें: IPL को दौरान हिट होते हैं ऐप्स पेमेंट ऐप Paytm की ओर से ऑफर किए जा रहे Paytm Gaming ऐप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया गया, जिसके बाद कंपनी ने ट्वीट कर यूजर्स को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे पूरी तरह सेफ हैं और ऐप जल्द ही प्ले स्टोर पर लौट आएगा। भारत में पॉप्युलर क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही ढेरों ऐसे ऐप्स खूब डाउनलोड होने लगते हैं, जिनपर गेसवर्क करके और तुक्का लगाकर यूजर्स पैसे जीत सकते हैं। गूगल ऐसे ऐप्स को सपॉर्ट नहीं करता और इसी वजह से Paytm First Games को भी हटाया गया है। पढ़ें: सट्टेबाजी वाले ऐप्स की छुट्टी गूगल ने पहले भी Paytm से ऐप में मिलने वाले गैंबलिंग से जुड़े फीचर्स को लेकर सवाल उठाए थे और Paytm को-फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की ओर से एक इंटरव्यू में यह बात मानी गई थी। साफ है कि गूगल ऐसे कोई भी ऐप्स प्ले स्टोर पर नहीं चाहता, जिनकी मदद से सट्टेबाजी की जा सके या जुआ खेला जा सके। कई ऐप्स पैसे लगाने और सही गेस करने को माइंडगेम और स्किल की तरह पेश करते हैं, यही वजह है कि भारत में सट्टेबाजी बैन होने के बाद भी वे भारतीय कानून को चकमा दे देते हैं लेकिन गूगल का रवैया इन्हें लेकर साफ हो गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2FN4YPp

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट