OnePlus 8 से सस्ता होगा अपकमिंग OnePlus 8T, ऐमजॉन लिस्टिंग में सामने आई कीमत

नई दिल्ली स्मार्टफोन के लॉन्च होने का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। यह फोन 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। हाल में एक टिप्स्टर ने इस फोन के दोनों वेरियंट की कीमतों का खुलासा किया था। अब पॉप्युलर टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने भी वनप्लस 8T की कीमतों को शेयर किया है। अग्रवाल ने वनप्लस के इस अपकमिंग फोन की जो कीमत बताई है वह ऐमजॉन जर्मनी की लिस्टिंग पर आधारित है। इसके मुताबिक स्मार्टफोन लेटेस्ट वनप्लस 8 से कम की कीमत के साथ आ सकता है। पिछले दिनों एक टिप्स्टर ने वनप्लस 8T के 8जीबी रैम+128जीबी रैम की कीमत 799 यूरो (करीब 68,500 रुपये) और 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 899 यूरो (77,200 रुपये) बताई थी। हालांकि, अब वनप्लस 8T के ऐमजॉन जर्मनी लिस्टिंग के एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है, जिसमें इसके 12जीबी रैम+256जीबी वाले वेरियंट की कीमत 693 यूरो (59,500 रुपये) बताई गई है। ईशान के मुताबिक कंपनी इस फोन के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 599 यूरो (करीब 51,400 रुपये) की कीमत में लॉन्च कर सकती है। यह कीमत मौजूदा वनप्लस 8 से कम है। वनप्लस 8 के 8जीबी रैम वाले वरियंट को कंपनी ने 699 यूरो और 12जीबी रैम वाले वेरियंट को 799 यूरो की कीमत में इंट्रोड्यूस किया था। वनप्लस 8T में मिल सकते हैं ये फीचर कंपनी इस फोन को पंच-होल डिजाइन वाले 6.5 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। प्रोसेसर की जहां तक बात है तो इसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 65 वॉट की वॉर्प चार्ज टेक्नॉलजी से चार्ज होगी। फटॉग्रफी के लिए कंपनी इस फोन में चार रियर कैमरे दे सकती है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 16 मेगापिक्सल, एक 5 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/362R0no

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट