5000mAh बैटरी वाले Redmi 9i की सेल आज, कीमत ₹8,299 से शुरू

नई दिल्ली। शाओमी के सस्ते स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। 10 हजार से कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। क्या है फोन की कीमत स्मार्टफोन दो वेरियंट में आता है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,299 रुपये और 4 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,299 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन में आता है। रेडमी 9i के स्पेसिफिकेशंस रेडमी 9i स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉलूशन 720x1,600 पिक्सल है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर, 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी/128 जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फटॉग्रफी के लिए इसमें सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, VoWiFi, VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3638OyI

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट