नई दिल्ली सितंबर की शुरुआत होने के साथ ही नए स्मार्टफोन्स मार्केट में आने से जुड़ी हलचल भी तेज हो गई है। नए iPhone लाइनअप और Google Pixel 5 के अलावा OnePlue T डिवाइसेज लॉन्च होने का वक्त भी आ गया है। लीक्स में सामने आया है कि OnePlus 8T कई अपग्रेड्स के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी इस साल स्टैंडर्ड डिवाइस के प्रो मॉडल पर काम नहीं कर रही है। ऐसे में बड़ी खबर यह है कि 2020 में OnePlus 8T Pro नहीं लॉन्च होगा। बेशक यह बात सभी को हैरान करे लेकिन पॉप्युलर टिप्सटर मैक्स जे. की ओर से इससे जुड़े डीटेल्स शेयर किए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि इस साल OnePlus 8T Pro नहीं आएगा। टिप्सटर की ओर से एक फोटो शेयर की गई जिसमें 'Kebab2' वर्ड पर Banned का लोगो बना नजर आ रहा है। आपको बता दें, इस साल OnePlus 8T Pro का कोडनेम 'Kebab2' रखा गया था। मैक्स ने फोन लॉन्च ना होने की कोई वजह नहीं बताई है। पढ़ें: अपग्रेड करने के लिए कुछ नहीं OnePlus 8T Pro लॉन्च ना करने की कई वजहें कंपनी के पास हैं। पिछले साल वनप्लस अक्टूबर में OnePlus 7T के साथ OnePlus 7T Pro लेकर आया था। अपग्रेड के नाम पर 7T Pro में केवल स्नैपड्रैगन 855+ और रीअरेंज्ड कैमरा मॉड्यूल था। वहीं, OnePlus 7 के मुकाबले 7T में कई अपग्रेड्स देखने को मिले थे। वहीं, OnePlus 7 Pro के मुकाबले OnePlus 7T Pro यूजर्स को समझ नहीं आया था। पढ़ें: अफॉर्डेबल फोन की मांग ज्यादा 2020 में मार्केट के हालात बदले हैं और कंपनी ज्यादा अफॉर्डेबल फोन लाकर COVID लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई करना चाहेगी। इसी लिए OnePlus Nord लॉन्च किया गया है और इसके और भी मॉडल्स मार्केट में आने वाले हैं। पहले ही काफी महंगा है और इसके अपग्रेड के तौर पर कंपनी कोई डिवाइस नहीं लाना चाहेगी। ऐसे में सस्ते नॉर्ड की डिमांड बने रहना वनप्लस के लिए कोई महंगा फोन लाने से ज्यादा जरूरी है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2R4y7b4
0 Comments