Watch: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना 'हैशटैग लव सोनिये' हुआ रिलीज

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM: @PARASVCHHABRRA

टीवी शो 'बिग बॉस 13' के हाउसमेट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया गाना हैशटैग लव सोनिये रिलीज हो गया है। मीत ब्रदर्स के इस नए सॉन्ग में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले दोनों 'बारिश' नाम के म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 

'हैशटैग लव' को पीयूष मेहरोलिया ने गाया है। लॉकडाउन के कारण पारस और माहिरा ने अपने-अपने घरों में वीडियो शूट किया था। इसमें दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे से कैसे कनेक्ट हो रहे हैं। 

Watch: पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा की मां को दिया सरप्राइज, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे घर

माहिरा ने कहा, "हमने अपने प्रशंसकों के लिए फिर से साथ काम करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के बारे में सोचा। दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है और हम सभी को चारों ओर सकारात्मकता फैलाना है और हमारे प्रशंसकों के लिए कुछ करने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा। पारस और मैं अपने-अपने घरों से शूटिंग करेंगे।"

View this post on Instagram

Finally ready to Serve you.. MB Music’s Newest & Most Awaited song "#HashtagLoveSoniyea", Sung by Piyush Mehroliyaa with Mellow D's Rap and Music by the Meet Bros, Featuring Paras Chhabra and Mahira Sharma is OUT !! Pahira Family, Watch The Video NOW... Link is in the Bio . . . @mbmusicco @meetbrosofficial @meet_bros_manmeet @harmeet_meetbros @officialmahirasharma @parasvchhabrra @piyushmehroliyaa @mellowdofficial @raajeev.r.sharma @shaju7 @thestorybaba @shruti.agni @happiemongia @uddimuzic @aishwarytripathi @gautamchakrabortty @foodspeak.in @tryambakam_shivangishrivastav @kannansharrma @erikbusinessofficial @urlbolo @itsumitsharma @psycho_marketer . . . #Pahira #PahiraForever #HashtagLoveSoniyea #HashtagLoveWithPahira #MBMusic #MeetBros #HashtagLove #Lockdown2020 #newsong #justreleased #romance #love

A post shared by Paras Chhabra™ (@parasvchhabrra) on

बता दें कि इससे पहले पारस और माहिरा सिंगर दर्शन रावल के म्यूजिक वीडियो बारिश में दिखाई दे चुके हैं। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया था। अब देखना होगा कि इस नए गाने को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2BBvYzt

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट