रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा के साथ बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बिट्टू शर्मा के किरदार को लोगों के दिलों से जोड़ दिया। इस फिल्म से लेकर पद्मावत तक, रणवीर ने सिल्वर स्क्रीन पर कई रोल्स निभाए और अपनी शानदार एक्टिंग से उनमें जान भर दी। 6 जुलाई को वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइये उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस पर एक नज़र डालते हैं।
बैंड बाजा बारात
साल 2010 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो हिट साबित हुई। रणवीर सिंह ने बिट्टू शर्मा नाम के लड़के का रोल निभाया, जो बेफिक्र रहता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को यादगार बना दिया।
पद्मावत
इस फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में छा गए थे। उन्होंने अपने चेहरे के हावभाव से फैंस को दीवाना कर दिया। वो अपने किरदारों में इस तरह घुस जाते हैं कि स्क्रीन पर उन्हें रणवीर के रूप में पहचानना मुश्किल होता है। संजय लीला भंसाली की ये मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी।
बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी (2015) में एक बार फिर उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी। रणवीर ने बाजीराव का रोल निभाया था। पत्नी के प्रति प्रेम दिखाना हो या फिर प्रेमिका, उन्होंने शानदार एक्टिंग की।
रामलीला
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर ने प्यार के जुनून को अपनी अदायगी से खूबसूरती से बिखेरा। उनकी और दीपिका की जोड़ी को भी खूब सराहा गया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।
गली ब्वॉय
इस फिल्म में रणवीर ने मुंबई की गलियों में छिपे एक टैलेंटेड लड़के का किरदार निभाया और एक बार फिर दर्शकों की वाहवाही बटोर ली। इसमें रणवीर और आलिया भट्ट की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई। 'गली ब्वॉय' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3iyQf9t
0 Comments