अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने महामारी को चीनी प्लेग बताया, ब्राजील में संक्रमण के मामले 15 लाख हुए; दुनिया में अब तक 5.24 लाख मौतें

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 84 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 40 हजार 649 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 036 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर महामारी को लेकर चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कोरोना को चीनी प्लेग बताया। साथ ही कहा कि वे इसे कंट्रोल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उधर, ब्राजील में संक्रमण के मामले 15 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,37,189 1,31,485 11,91,091
ब्राजील 15,01,353 61,990 9,16,147
रूस 6,61,165 9,683 428,978
भारत 6,27,168 18,225 3,79,902
स्पेन 2,97,183 28,368 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
ब्रिटेन 2,83,757 43,995 उपलब्ध नहीं
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश मेम मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में स्पिरिट ऑफ अमेरिका शोकेस कार्यक्रम के दौरान बेसबॉल बैट के साथ। उन्होंने गुरुवार को कोरोना के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5YZDR

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट