दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 53 लाख 71 हजार 836 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 93 लाख 48 हजार 761 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 30 हजार 138 की मौत हो चुकी है।ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका ने 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए दो कंपनियों से 2 बिलियन डॉलर (करीब 1492 हजार करोड़ रु.) का करार किया है। ये दो कंपनियां अमेरिका की फाइजर और जर्मनी कीबायोएनटेक हैं।
फाइजर और बायोएनटेक साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने फाइजर और दो दूसरी कंपनियों के साथ 90 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया था।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका |
41,00,875 |
1,46,183 | 19,42,637 |
ब्राजील | 22,31,871 | 82,890 | 15,32,138 |
भारत | 12,39,684 | 29,890 | 7,84,266 |
रूस | 7,89,190 | 12,745 | 5,72,053 |
द.अफ्रीका | 3,94,948 | 5,940 | 22,9,175 |
पेरू | 3,66,550 | 17,455 | 2,52,246 |
मैक्सिको | 3,62,274 | 41,190 | 2,31,403 |
चिली | 3,36,402 | 8,722 | 3,09,241 |
स्पेन | 3,14,631 | 28,426 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,96,377 | 45,501 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना: 5 हजार से ज्यादा नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हजार 782 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले एक घंटे में 98 मरीजों की मौत होने के साथ मौतों का आंकड़ा 2 हजार 588 हो गया है।
ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 67 हजार 960 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख 27 हजार 514 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1284 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 82 हजार 771 लोगों की जान गई हैं। ब्राजील दुनिया में अमेरिका के बाद संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39k7jvL
0 Comments