प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट, कहा- मेरी प्रेरणा और ताकत

प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट। Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल अपनी मां का जन्मदिन उनके साथ नहीं मना पाएंगी। कोरोना वायरस के चलते दोनो दोनों मां बेटी अलग-अलग हैं और काफी समय से एक-दूसरे से मिल नहीं पाई हैं। मगर आज के टाइम में व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए अपनो से जुड़ा रहता है। प्रियंका नेसोशल मडिया पर भी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने मां के साथ खास पलों की वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।  प्रियंका ने मां को अपनी ताकत और प्रेरणा बताया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  मेरी रीढ़ की हड्डी, मेरी ताकत, मेरा रात 3 बजे फोन, मेरी प्रेरणा, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी मां, मेरा सबकुछ। हैप्पी बर्थडे मॉम। मैं आपको इस समय बहुत याद कर रही हूं और हमारा साथ में दिन बिताने का रिवाज। मैं आपको जल्द ही मिलूंगी। बहुत सारा प्यार।

प्रियंका इस समय अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में अपने घर पर क्वारेंटाइन कर रही हैं। प्रियंका और निक इस महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कई ऑर्गेनाइजेशन में अपना सपोर्ट किया है। साथ ही प्रियंका कई कॉन्सर्ट का हिस्सा बन रही हैं जिससे फंड इकट्ठा किया जा सके।

प्रियंका ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जाहिर किया था। उन्होंने सुशांत के साथ फोटो शेयर करके लिखा- मैं हैरान हूं। तुम जरुर बहुत दर्द में होगे। आशा करती हूं जहां भी होगे शांति में होगे मेरे दोस्त। बहुत जल्दी चले गए। मैं हम दोनों की एस्ट्रोफिजिक्स पर बातें कभी नहीं भूलूंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें ते प्रियंका आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ शोनली बोस की फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2YHJXew

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट