'पाताल लोक' और 'बुलबुल बनाने वाली अनुष्का शर्मा ने खुद को कास्ट करने को लेकर किया ये खुलासा

अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्यों किया Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASHARMA

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि 25 साल की उम्र में निर्माता बनने का उनका फैसला उन्होंने एक स्टार पद के बाद लिया है, ताकि वह बॉलीवुड में महिलाओं के लिए इनोवेटिव कंटेंट को प्रोड्यूस कर सकें। उनका कहना है कि उन्होंने खुद के प्रोड्यूस फिल्म में अभिनय करने के लिए फिल्में बनाने की शुरुआत नहीं की है।

अनुष्का ने कहा, "निर्माता बनने का मैंने निर्णय इसलिए लिया था, ताकि मैं उस स्थिति का लाभ उठा सकूं, जो मैंने पाया है और अच्छी फिल्मों का निर्माण कर सकूं। मैंने खुद को ही 'स्टार' बनाने के लिए फिल्मों का प्रोडक्शन शुरू नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा, "मैं बैठकर लेखकों से बात करूंगी, उनके साथ चीजों पर चर्चा करूंगी कि कुछ खास तरह की फिल्में क्यों नहीं बन रही हैं।"

अभिनेत्री का सबसे हालिया प्रोडक्शन वेंचर वेब सीरीज 'पाताल लोक' है, जिसे काफी सराहा गया है। उन्होंने साझा किया कि उनके माता-पिता अजय और आशिमा को भी वेब सीरीज पसंद आया है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म निर्माण कंपनी ने हाल ही में 'पाताल लोक' के साथ डिजिटल में अपना डेब्यू किया और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। अब अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन की अगली परियोजना की पहली झलक को दर्शकों संग साझा किया है, जो कि एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इसका नाम है 'बुलबुल'। फिल्म का पहला लुक बेहद रहस्यमयी और आकर्षक है।

इस छोटे से वीडियो क्लिप में किसी लड़की को एक लाल रंग के चांद के सामने दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ बैकग्राउंड में एक डरावनी धुन बज रही होती है। अनुष्का ने अपने भाई कर्णेश के साथ इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, 'बुलबुल' बीसवीं शताब्दी में बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कल्पित कहानी है। इसमें मासूमियत से सशक्त बनने के एक लड़की के सफर को दर्शाया गया है।

लंबे समय से गीतकार व संवाद लेखिका रहीं अन्विता दत्त ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पाओली दाम और परमव्रत चट्टोपाध्याय भी हैं।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2Uywepd

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट