काजोल उन पैरंट्स में से एक हैं, जो अपने बच्चों का हमेशा सपोर्ट करती हैं। चाहे बेटी न्यासा देवगन के कपड़ों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग की बात हो या फिर बेटे युग की एयरपोर्ट पर पपराजी के साथ की गई शरारत से जुड़ी घटना की आलोचना हो, यह अदाकारा हमेशा मजबूती से अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। काजोल और उनके बच्चों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड व रिश्ते का एक कारण यह भी है कि वह मां होने के बावजूद उनसे सीखने में हिचकिचाती नहीं हैं। उनके बेटे ने तो उन्हें एक बार ऐसा सबक सिखाया था, जिसे काजोल कभी नहीं भूल सकेंगी। ये था पूरा किस्सा काजोल ने बताया था कि एक बार उनके घर पर पूजा रखी गई थी। इसमें परिवार के सभी लोग शामिल थे। पूजा के लिए सभी नीचे बैठे थे, वहीं उनकी बेटी दूर चेयर पर बैठी थी। इस पर उन्होंने उसे नीचे आकर बैठने को कहा, जिस पर उसने जाहिर किया कि उसका वहां आने का मन नहीं है। काजोल ने इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि, न्यासा की बात सुन उन्हें गुस्सा आ गया था और उन्होंने डांटकर उसे तुरंत वहां आकर बैठने के लिए कहा, जिसे उसे मानना पड़ा। ऐक्ट्रेस ने आगे बताया था कि जब पूजा खत्म हुई, तो न्यासा अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उनका बेटा युग उनकी गोदी में आकर बैठ गया। उसने बहुत प्यार से काजोल से कहा 'आपको न्यासा को सच बोलने पर डांटना नहीं चाहिए था।' ऐक्ट्रेस ने इस एक्सपीरियंस को अपने लिए 'उल्टे हाथ का थप्पड़' बताया था और कहा था कि उनके बेटे ने उन्हें बहुत बड़ा सबक सिखा दिया था। जबरदस्ती कर देती है रिश्ते खराब पैरंट्स जब अपनी इच्छाएं बच्चों पर थोपने लगते हैं या फिर उनसे जबरन कुछ करने को कहते हैं, तब बच्चे भले ही उनकी बात मान लें, लेकिन ऐसा करना उन्हें अपसेट कर देता है। अगर यह रवैया जारी रहता है, तो धीरे-धीरे बच्चे पैरंट्स से दूर होते जाते हैं। छोटी उम्र में तो इसका ज्यादा असर नजर नहीं आता है, लेकिन टीनेज और उसके बाद की ऐज में इससे रिश्ते को हुए नुकसान के नतीजे सामने आने लगते हैं। बच्चे को समझें माना कि पैरंट्स जब बच्चों से कुछ करने को कहते हैं, तो उसके पीछे उनकी मंशा अच्छी ही होती है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि हर बात मनवाने की जबरदस्ती किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी नहीं। बच्चा अगर किसी चीज को लेकर मना कर रहा है, तो यह समझने की कोशिश करें कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? साथ ही खुद से भी यह सवाल करें कि क्या वह चीज इतनी जरूरी है कि आपको बच्चे पर दबाव बनाना चाहिए? कई पैरंट्स को यह सुनने में अटपटा लग सकता है, लेकिन बच्चों की इच्छाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए। उनसे स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है।
from Relationship Tips in Hindi, Love Tips in Hindi, Josh E Jawani, sex tips and article , Josh E Jawani, जोश ए जवानी, रिलेशनशिप टिप्स https://ift.tt/3dcNUgy
0 Comments