दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 18 हजार 872 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 51 हजार 523 हो गया है।37 लाख 33 हजार 376 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, संक्रमण के चलते श्रीलंका में एक बार फिर संसदीय चुनाव टाल दिए गए हैं। यह 20 जून को होने वाला था, जो अब पांच अगस्त को होगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार से चार राज्यों सेचुनावी रैली की शुरुआत करेंगे।
अमेरिका में महामारी के कारण तीन महीने से रैलियां स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि फ्लोरिडा, एरिजोना, उत्तरी कैरोलीना और ओकाहोमा से शुक्रवार को रैली की शुरुआत करेंगे। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 20.66 लाख से ज्यादा मामले हैं, जबकि 1.15 लाख मौतें हो चुकी हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 20,66,401 | 1,15,130 | 8,08,494 |
| ब्राजील | 7,75,184 | 39,797 | 3,80,300 |
| रूस | 4,93,657 | 6,358 | 2,52,783 |
| ब्रिटेन | 2,90,143 | 41,128 | उपलब्ध नहीं |
| स्पेन | 2,89,360 | 27,136 | उपलब्ध नहीं |
| भारत | 2,87,155 | 8,107 | 1,40,979 |
| इटली | 2,35,763 | 34,114 | 1,69,939 |
| पेरू | 2,03,736 | 5,738 | 92,929 |
| जर्मनी | 1,86,866 | 8,844 | 1,70,700 |
| ईरान | 1,77,938 | 8,506 | 1,40,590 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
महामारी पर मौसम का प्रभाव नहीं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रेयान ने बुधवार को कहा कि इसके बेहद कम सबूत हैं कि महामारी पर मौसम बदलने का प्रभाव पड़ेगा। हम मौसम के बदलने या तापमान बढ़ने के भरोसे नहीं बैठे रह सकते। हमारे पास इसके कई सबूत ही नहीं हैं कि मौसम में बदलाव से संक्रमण और तेजी से फैलेगा या फिर रूक जाएगा। शुरुआत में कुछ लोगों का मानना था कि गर्मियों के मौसम में महामारी का प्रकोप कम हो जाएगा।
फ्रांस: 8 लाख लोगों की नौकरी खतरे में
फ्रांस यूरोप के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। वित्त मंत्री ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में देश में आठ लाख लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, लेकिन मौतों में कमी आई है। देश में अब तक 1.55 लाख संक्रमित मिले हैं, जबकि 29 हजार 319 जानें जा चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hegp0B
0 Comments