Celebs on Insta Image Source : INSTAGRAM- VARUN/SARA
मुंबई: बॉलीवुड सितारे इंस्टाग्राम पर हर रोज नई तस्वीरें शेयर करते हैं और फैन्स के साथ अपने खूबसूरत पल बांटते हैं। लॉकडाउन में फैन्स से जुड़े रहने का यही तरीका बेहतर है। देखिए बॉलीवुड सितारों ने आज कौन कौन सी तस्वीरें शेयर की हैं।
वरुण धवन ने शेयर की अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करके लिखा- सेक्स ऑन फायर
पाताल लोक के लिए तारीफ बटोर रहे अभिषेक बनर्जी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कुत्ते संग नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनकी वेब सीरीज पाताल लोक से ही ली गई है।
अभिनेता मनोज बाजपेयी मई के महीने में होली पर ठिठोली करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 30 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर अपनी 30 साल पुरानी तस्वीर शेयर किया, तस्वीर में मनोज के साथ गजराज राव और आशीष विद्यार्थी सहित कई उद्योग सहयोगियों के साथ होली का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "होली थ्रोबैक।"
Celebs on Insta
सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ पुरानी यादों को साझा किया
अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनका आधा ही चेहरा नजर आ रहा है। इसमें वह सफेद रंग की शर्ट पहने मुस्कुराते हुए किसी हरे-भरे मैदान पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में सिद्धांत ने लिखा, "कभी-कभी बेहतरीन यादें हमारे मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ झलकती है।
Hello Hello Dosto mera nam Sameer he or me ish website par hindi me apna knowlage share karta hu
india se hu or india ke logo ke liye kuch help karna chahta hu agar apko hamari website pasand aayi ho to apne dosto ko jarur bataye hamare bare me adhik janne ke liye yahaclick kare.>>
0 Comments