प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में कर रही हैं मस्ती, दोस्त की बेटी ने किया मेकअप

प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में ही समय बिता रहे हैं। घर में समय बिताने के साथ वह ढेर सारी मस्ती करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी दोस्त की बेटी के साथ ढेर सारी मस्ती कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनकी दोस्त दिव्या ज्योति की बेटी कृष्णा उनका मेकअप करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम सुंदर सुंदर राजकुमारी है। एक फोटो में कृष्णा प्रियंका को ताज पहना रही हैं। दूसरी में वह आंखों पर मेकअप करती नजर आ रही हैं और तीसरी में प्रियंका मेकअप कैसा हुआ है दिखाती नजर आ रही हैं।

प्रिंयंका आजकल कृष्णा के साथ काफी मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह डंबल की जगह बच्ची को लिफ्ट करती नजर आ रही थीं। वीडियो शेयर करते प्रियंका ने लिखा था-जिम 'नहीं, कोई परेशानी नहीं'। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा वर्कआउट के कपड़ों में नजर आ रही हैं और आईपैड पर कुछ देख रही हैं। 

View this post on Instagram

No gym, no problem. @sky.krishna @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस महामारी से जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। प्रियंका और निक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए पहले भी डोनेट कर चुके हैं। प्रियंका हाल ही में आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं जिसमें उन्होंन बाकि सेलिब्रिटीज के साथ मिलकर फंड इकट्ठा किया था। 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3fkfcUz

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट