लॉकडाउन में रामायण के दोबारा टेलिकास्ट से सभी किरदार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोग उनके असली नाम कम और राम के नाम से ज्यादा जानते हैं। राम का किरदार निभाने के बाद लोग उन्हें भगवान की तरह समझने लगे थे। सिर्फ अरुण गोविल ही नहीं उनके परिवार का एक और सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। यह कोई और नहीं उनका भाभी हैं। मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम अरुण गोविल की भाभी हैं।
तबस्सुम ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह नरगिस के साथ नजगर आई थीं। इसके बाद वह फिर मेरा सुहाग, बैजू बावरा, तेरे मेरे सपने और चमेली की शादी जैसी कई फिल्मों में नजर आई। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने टॉक शो भी होस्ट किए हैं। उन्होंने टीवी का पहला टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन को होस्ट किया था जिसमें वह फिल्म सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लेती थीं।
रामायण के दोबारा प्रसारण की घोषणा पर तबस्सुम ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री का शुक्रिया किया था और बताया था कि अरुण गोविल उनके देवर हैं। उन्होंने ट्वीट किया-हम शुक्रगुजार हैं प्रकाश जावड़ेकर जी के जिन्होंने रामायण को फिर से डीडी पर दिखाने का फैसला किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आज की युवा पीढ़ी को भी ये पता चलेगा कि रामायण क्या है। मेरी खुशकिस्मती है कि रामायण के राम अरुण गोविल मेरे देवर हैं।' उन्होंने अरुण गोविल के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी।
Hum shukraguzar hain @PrakashJavdekar ji ke jinhone #Ramayan ko phir se dd pe dikhane ka faisla kiya hai,iska sabse bada fayda ye hai ke younger generation ko bhi ye pata chalega ke Ramayan kya hai meri khushkismati hai ke #Ramayan ka Ram #arungovil mera devar hai #JaiShriRam 🙏 pic.twitter.com/SOe14U4K6e
— Tabassum (@tabassumgovil) March 27, 2020
तबस्सुम ने अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से शादी की है। उनका बेटा होशांग गोविल बॉलीवुड में कदम रख चुका है।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3aJLjcX
0 Comments