ऋषि कपूर ने कहा देश में आपातकाल घोषित किया जाए, लोगों ने किया ट्रोल

ऋषि कपूर को लोगों ने कर दिया ट्रोल

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ऋषि की बात अच्छी नहीं लगी।

 
कपूर ने ट्विटर पर कहा, "हमारे प्रिय भारतवासियों। हमें हरहाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। यही हम सभी के हित में है।"

लेकिन ऋषि की इन बातों से सहमति जताने के बदले अधिकांश यूजर्स ने उनके विचारों के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने पूछा, "यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर यह इतना आसान नहीं है। हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहेंगे।"

एक यूजर ने लिखा, "आपको धन्यवाद, क्या मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं, ताकि वह आपातकाल का अनुभव करें और खुश रहें।"

ऋषि ने हाल ही में नेटिजन को चेतावनी दी थी कि वे उनकी जीवनशैली का मजाक न बनाएं, लेकिन यूजर्स ने उनके कथित मदिरा सेवन के बारे में फिर से टिप्पणी की।

 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2JljhZU

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट