टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया खुलासा, उनकी बायोपिक में काम नहीं करेंगी बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा

सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का कहना है कि उनकी बायोपिक के अधिकार निर्माता रॉनी स्क्रूवाला को बेच दिया गया है। उन्होंने उन एक्टर्स की लिस्ट भी बना दी है, जिन्हें वे उनका किरदार निभाते देखना चाहती हैं। इससे पहले सानिया ने कहा था कि उनकी दोस्त और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को उनकी बायोपिक में काम करना चाहिए। 

हालांकि, अब सानिया मिर्जा ने पिंकविला से कहा है कि परिणीति चोपड़ा उनकी बायोपिक नहीं कर पाएंगी, क्योंकि वो अभी साइना नेहवाल की फिल्म में बिजी हैं। ऐसे में वो इस लिस्ट से बाहर हो गई हैं। सानिया ने कहा, 'इंडस्ट्री में बहुत सारे उम्दा कलाकार हैं, जो मेरा किरदार अच्छी तरीके से निभा सकते हैं।'

सानिया मिर्जा ने आगे कहा, 'इस लिस्ट में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान शामिल हैं। बहुत कुछ स्क्रिप्ट पर भी निर्भर करता है। इसमें बहुत सारी चीजें शामिल हैं। अभी डायरेक्टर की तलाश है।'

बता दें कि परिणीति चोपड़ा 'साइना' नामक आगामी बायोपिक में मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के किरदार को निभा रही हैं। अमोल गुप्ते इसके निर्देशक हैं और टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार व कृष्ण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3bwCG5Y

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट